फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on hookah bar operator accused of raping and converting a teenager

Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म और धर्मांतरण के आरोपी हुक्का बार संचालक पर रिपोर्ट

Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report on hookah bar operator accused of raping and converting a teenager
बदायूं। किशोरी से दुष्कर्म करने और उसका धर्मांतरण कराने के आरोप में सदर कोतवाली में हुक्का बार संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसकी सहेली उसे नई सराय स्थित हुक्का बार में ले गई थी। वहां हाथों में कलावा और माथे पर तिलक लगाए शिवम उर्फ बॉबी मिला। उसने उसे जबरन हुक्का पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए। उसकी सहेली लगातार उसे हुक्का बार में ले जानी लगी। इससे वह नशे की आदी हो गई।

बताया कि इस बीच शिवम उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 14 सितंबर 2022 को उसे दिल्ली ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां उसने अपना नाम अरबाज अली खान बताया। वह हाईकोर्ट के एक जज की गाड़ी चलाता है। अरबाज ने उसके इकलौते भाई को मारने की धमकी दी। इससे वह उसका विरोध नहीं कर सकी। वह उसे बदायूं के एक धर्मस्थल पर ले जाकर अपने समुदाय की धार्मिक पुस्तकें पढ़ने व निकाह करने का दबाव बनाता था। फरवरी 2025 पीड़िता ने उससे दूरी बना ली, लेकिन वह उसे फिर ब्लैकमेल करने लगा। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि अरबाज अली खान के खिलाफ उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed