{"_id":"690a5184aa1a3db3270054cb","slug":"report-filed-for-torture-and-forced-abortion-twice-badaun-news-c-123-1-bdn1010-150260-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रताड़ित करने और दो बार गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रताड़ित करने और दो बार गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अलापुर। दहेज के लिए दो बार गर्भपात कराने जैसी प्रताड़ना की हदें पार कर देने के मामले में एक विवाहिता की मां ने दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने अपने दामाद समेत उनके परिवार के पांच लोगों को नामजद किया है।
थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी ताहब्बर की पत्नी सगीम ने बताया कि उसने अपनी बेटी रज्जो की शादी अलापुर के वार्ड 12 निवासी मेहरुद्दीन पुत्र नाजिर से की थी। शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने अपनी क्षमता के हिसाब से भरपूर दान दहेज दिया, बावजूद इसके उसकी ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। इतना ही नहीं दहेज की खातिर उसका दो बार गर्भपात भी करा दिया और इलाज तक नहीं कराया। उसकी बेटी बीमार है। वह अपने मायके में है। उसका इलाज वह स्वयं करा रहीं हैं।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के पति मेहरुद्दीन, ससुर नाजिर, गुड्डो, शब्बो और अमन के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।