{"_id":"68f53a081c4eb99b2508762a","slug":"report-filed-against-5-people-who-attacked-a-panchayat-worker-couple-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149378-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंचायतकर्मी दंपती पर हमला करने वाले 5 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंचायतकर्मी दंपती पर हमला करने वाले 5 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सिलहरी। पंचायतकर्मी श्रीकृष्ण सिंह और उनकी पत्नी पूनम पटेल पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी पूनम पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह उनके पति श्रीकृष्ण सिंह ड्यूटी पर दातागंज गए थे। वह अपने बेटे प्रतीक के साथ घर पर थीं, तभी पड़ोसियों ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। पूनम ने फोन पर अपने पति को इसकी जानकारी दी।
श्रीकृष्ण सिंह के घर लौटने और गाली देने से मना करने पर पड़ोस के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं पूनम पटेल और उनके बेटे प्रतीक को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि पूनम के सिर में ईंट मारी गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पूनम पटेल की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेंद्र, जसवीर, सनी पटेल, गायत्री उर्फ निवेदिता, प्रवेशा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।