फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report against the youth who opened fire in Ujhani

Budaun News: उझानी में फायरिंग करने वाले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 04 Dec 2024 01:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Report against the youth who opened fire in Ujhani
उझानी। चार दिन पहले सरेबाजार फायरिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। वीडियो में तमंचे से फायर करते दिखे युवक के साथ वहां मौजूद दो अन्य युवकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब तीनों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एसएसआई मनोज कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि फायरिंग की घटना से पहले वहां तीन युवक खड़े दिख रहे हैं। इन युवकों में से एक के पास तमंचा है। युवक तमंचे से दो फायर करते हैं। इधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से पहले सोमवार शाम को बिल्सी रोड बाजार में जाकर छानबीन की। तीनों युवक इलाके के ही बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर (क्राइम) राहुल कुमार सिंह ने बताया कि युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



युवक के इंस्टाग्राम पर लॉरेंस बिश्नोई का फोटो
वायरल वीडियो में जो युवक तमंचे से फायर करता दिख रहा है उसके बारे में मोहल्ले के लोगों ने फेसबुक और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट भी खंगाल लिया। फायर करने वाले युवक के इंस्टाग्राम पर लॉरेंस बिश्नोई के फोटो है। लॉरेंस के एक पोस्टर में उसने अपना फोटो भी एडिट कर लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed