फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report against the operator of illegal hospital in the case of death of mother and child

Budaun News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अवैध अस्पताल के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report against the operator of illegal hospital in the case of death of mother and child
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक की तहरीर पर जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अवैध अस्पताल के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरु निवासी कय्यूम की पत्नी मुस्कान (25) को रविवार सुबह करीब चार बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन प्रसव के लिए उसे नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला स्थित एक अवैध अस्पताल पर लेकर आए। यहां छोलाछाप ने प्रसूता को भर्ती कर लिया लेकिन प्रसव के बाद मुस्कान की हालत बिगड़ गई। झोलाछाप व स्टॉफ यह देख मौके से भाग गया। इसी बीच जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
दोनों की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। सोमवार को सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी को अस्पताल के अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें सिटी हेल्थ केयर नाम से संचालित अस्पताल बाहर से बंद निकला। आसपास के लोगों से बात कर अस्पताल संचालक का फोन नंबर लेकर बात की गई। संचालक ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। अस्पताल संचालक ने वाट्सएप पर जो अभिलेख भेजे। वह प्रसव सेवा देने व अस्पताल पंजीकरण के लिए वैध नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक ने अस्पताल संचालक सौरभ वर्मा निवासी मोहल्ला गवां बहार तोबन जिला संभल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने संचालक सौरभ वर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोजन अधिनियम, चिकित्सा प्रतिष्ठान पंजीकरण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed