फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reorganization of polling stations completed; final list to be released today.

Budaun News: मतदेय स्थलों का पुनर्गठन पूरा, आज जारी होगी अंतिम सूची

Sat, 18 Jul 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Reorganization of polling stations completed; final list to be released today.
बदायूं। जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है। उस पर प्राप्त शिकायतों और सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची शनिवार को प्रकाशित की जाएगी। बैठक में मिले सुझावों को भी इसमें समाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले सम्भाजन के बाद जिले की 6 विधानसभाओं में कुल 1759 मतदान केंद्र और 2859 मतदेय स्थल थे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1200 मतदाताओं के मानक पर पुनर्गठन किया गया। इसके बाद अब जिले में 1755 मतदान केंद्र और 2779 मतदेय स्थल रह गए हैं। 4 मतदान केंद्र और 80 मतदेय स्थल कम हुए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण और नए स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन किया गया। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों और सुझावों के लिए आलेख्य सूची 4 जुलाई को राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई थी। अब जिला निर्वाचन अधिकारी प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे।बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed