{"_id":"71f4f4b773be763c2e43f9eb491a873b","slug":"removing-people-aware-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
बदायूं।
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की एनएसएस ईकाई ने एक दिवसीय साक्षरता दिवस मनाया। छात्राओं ने साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता रैली में स्लोगन लिखी तख्तियों लेकर नारे लगाए। पढ़ेगी लड़की, बढ़ेगी लड़की, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, खूब पढ़ाओ खूब लिखाओ अपने घर का नाम रोशन कराओ जैसे नारों के साथ रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेड़ा बुर्जुग गांव में घूमी और ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा.अमलेश गुप्ता ने छात्राओं को उत्साहित किया और कार्यक्रम अधिकारी हेमा मेहता, पूनम रस्तोगी को आगे भी इसी तरह के कार्यक्रमों को करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आयुषी, वरीजा, तान्या, कनुप्रिया, निधि, नेहा, गीता, मधु, रानी, कमलेश पटेल, काजल, सुमन आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
पार्वती कॉलेज में मनाया गया योग दिवस
बदायूं। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर, योग दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या डा. मधु शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किय। इस अवसर पर छात्राओं को योग के बारे में जानकारी देने और योगा आसनों को करने की प्रक्रिया को समझाने के लिए रजनी मिश्रा ने छात्राओं को योग कराया। योग के दौरान उन्होने छात्राओं को कपाल भाती, अनुलोम विलोम, बटरफ्लाई आदि योग अवस्थाओं को कराया और इनसे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा.मधु शर्मा ने सभी छात्राओं को रोज सुबह उठकर योग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिविर की प्रभारी अमिता आलोक मौजूद रहीं।