{"_id":"68dc2b4e633fc0a08f0394d8","slug":"religious-programs-were-held-in-full-swing-in-nine-shaktipeeths-and-temples-badaun-news-c-123-1-bdn1010-148156-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नौ शक्तिपीठ और मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नौ शक्तिपीठ और मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देशों पर नवरात्र पर जिले के नौ शक्ति पीठों और मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर विभिन्न कलाकारों ने मां दुर्गा की शक्तियों पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दीं गईं।
प्रभारी सीडीओ अखिलेश चौबे ने बताया कि शारदीय नवरात्र की अष्टमी एवं महानवमी को लेकर शासन के स्तर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम एक अक्तूबर तक जारी रहेंगे। इसके चलते जिले में नौ मंदिरों व शक्तिपीठों में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। व्यवस्थाएं संबंधित एसडीएम, बीडीओ व ईओ नगर पालिका व नगर पंचायत ने संभाली। उन्होंने बताया कि शक्ति पीठ नगला मंदिर, ककोड़ा देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन बिल्सी, गवां देवत मंदिर बिसौली, दुर्गा मंदिर (अस्टल मंदिर) नगर पालिका परिषद दातागंज, मंगला माता मंदिर वजीरगंज, देवी मंदिर कश्यप बस्ती, ग्याऊं, देवी मंदिर महादेव कस्बा इस्लामनगर, भोलेबाबा देवी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। संवाद