फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religious

बेटा मुसलमान तो पिता की हिंदू धर्म में आस्था

Mon, 15 Dec 2014 07:50 PM IST
मुन्नालाल गुप्ता/दातागंज।
मुन्नालाल गुप्ता/दातागंज। Updated Mon, 15 Dec 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। एक ओर धर्म परिवर्तन को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है वहीं क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बने हुए हैं। यहां कई परिवार ऐसे हैं, जिनके सदस्य दोनों धर्मों को मानने वाले हैं। ये वे परिवार हैं, जिनके कई सदस्यों ने दशकों पहले धर्म बदल लिया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौनी में एक ही परिवार के कल्लू, छोटे, नत्थू मस्लिम धर्म मानते हैं और इसी परिवार के जमादार, नवाब सिंह, नेकसू हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। सभी लोग दोनों धर्मों के पर्व मिलकर मनाते हैं। इसी गांव के बुद्धन खां मुस्लिम धर्म को मानते हैं जबकि उनके पिता रामबहादुर हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। अभयपुर, बखतपुर, चितरी, टिकन्ना, गनगोला और कुढ़रा मजरा में भी कई हिंदू-मुस्लिम परिवार हैं, जो साथ मिलकर रहते हैं।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह भी है कि इन गांवों में कभी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति नहीं बनी। इन गांवों में भले दोनों धर्मों के लोग रहते हों लेकिन होली, दिवाली और ईद के त्योहार पर पता ही नहीं चलता कि कि गांव में दो धर्म के लोग बसते हैं। इन दिनों देश में धर्म परिवर्तन को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच इन गांवों के लोग दुखी हैं। इनका कहना है कि सभी को धार्मिक स्वतंत्रता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed