फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religious

सद्व्यवहार और परोपकार के बिना मानव जीवन निष्फल

Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
religious
प्रवचन देते बाबा फुलसंदे वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जोगीपुरा गुरुद्वारा हॉल में चल रहे बाबा फुलसंदे वालों के तीन दिवसीय सत्संग का बुधवार को समापन हो गया। सत्संग के अंतिम दिन बाबा फुलसंदे वालों ने सद्व्यवहार, सद् कर्म, परोपकार और सदाचार की महिमा के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सद्व्यवहार और परोपकार के बिना मनुष्य जीवन निष्फल है। जो व्यक्ति ईश्वरीय आज्ञा का पालन करते हुए कर्म करता है उसकी आज्ञा सभी मानते हैं। जिस प्रकार व्यक्ति अपने आस-पास साफ-स्वच्छ स्थान रखता है उसी प्रकार मनुष्य को अपने विचारों में भी स्वच्छता और शुद्धता रखनी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता से पहले व्यक्ति को अपने मन की स्वच्छता बहुत जरूरी है। मनुष्य को बुराइयों से दूर रहते हुए पुण्य कर्मों के लिए प्रत्येक मनुष्य को अग्रसर रहना चाहिए। मनुष्य को सदैव सद्मार्ग अपनाने पर जोर देते हुए बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि सद्मार्ग पर चलकर ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। मनुष्य को सरल और निर्मल होना चाहिए। सत्संग के अंतिम दिन डॉ. राम बहादुर व्यथित, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, राजीव सक्सेना, अशोक खुराना, रंजीत राठौर, गंगा प्रसाद गुप्ता, उज्जवल वशिष्ठ, गुलाब सिंह राठौर, षटवदन शंखधार, महावीर प्रसाद शर्मा, सुधीर सक्सेना, अशोक कुमार अमीन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed