फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religion

गंगा में डुबकी लगाई, जलदान कर किया पितरों को किया नमन

Thu, 07 Oct 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
religion
कछला गंगाघाट पर जुटे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला। पितृ विसर्जन अमावस्या पर बुधवार को कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहा। जलदान के साथ पितरों को विदा करने के लिए जुटे लोगों ने पहले डुबकी लगाई फिर पूजन किया।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या पर पितरों को जलदान का खास महत्व है। अमावस्या पर यूं तो कोई भी अपने पितरों के सम्मान में धार्मिक रीति और रिवाज से पूजन कर सकता है लेकिन जिनका कनागत अमावस्या के दिन होता है, उनके अपनों को इस दिन गंगा में स्नान समेत जलदान का विशेष पुण्य अर्जित होता है।
विज्ञापन

गंगाघाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चलता रहा। हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्यदेव के सामने खड़े होकर पितरों को जलदान किया। कई श्रद्धालुओं ने गंगाघाट समेत आसपास के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए। पितरों के सम्मान में ब्राह्मणों समेत संतों को भोजन कराया गया। इसे लेकर गंगा किनारे चारों घाट पर भीड़भाड़ नजर आई। इसके अलावा जिले के अन्य घाटों में उसहैत क्षेत्र के अटेना, सहसवान क्षेत्र की साधु मढ़ी घाट समेत कादरचौक के सीमावर्ती घाट पर भी लोगों ने जलदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। बांस बरौलिया स्थित वृद्ध आश्रम में बुधवार को श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन राष्ट्रीय कवि स्वर्गीय उर्मिलेश शंखधार की पत्नी मंजुला शंखधार एवं सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने सभी वृद्धों को भोज कराया। फल-मिष्ठान वितरण कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, जगदीश चंद्र तिवारी, धनेश्वर सिंह पुंडीर, मनोज शर्मा, विनोद चौहान, चतुर्भुज मौर्य, नेमपाल मौर्य, हरिओम एवं संस्था के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed