{"_id":"5df22a5a8ebc3e87ef0a7dda","slug":"religion-badaun-news-bly3877258130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलाराम मंदिर में धूमधाम से की देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा में जुटी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलाराम मंदिर में धूमधाम से की देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा में जुटी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। तुलाराम मंदिर में जीर्णोद्घार के बाद बृहस्पतिवार को देव प्रतिमाओं की धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूर्वाह्न में देव प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकली। बैंडबाजों की धुन पर जहां कलाकार थिरक रहे थे, वहीं महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल थीं। समापन पर भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
साहूकारा मोहल्ले के तुलाराम मंदिर में तीन पहले शुरू हुए आयोजन में अंतिम दिन शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर हलवाई चौक और कछला रोड बाजार से होकर स्टेशन रोड पर पहुंची तो भक्तों ने बैंडबाजों की धुन पर थिरक कर समां बांध दिया। शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। धार्मिक भजनों पर महिलाएं भी थिरकती चलीं। कलश यात्रा में भी महिलाओं की सहभागिता रही। शोभायात्रा में देव प्रतिमाओं के अलावा बच्चों की झांकियां भी लोगों का आकर्षण बनीं। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और शामिल लोगों को प्रसाद बांटा। शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई।
पंचमुखी हनुमान मंदिर में यजमानों के साथ सिडको के अध्यक्ष बीएल वर्मा, बिल्सी पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और बदायूं की पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने आरती की। मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। ब्राह्मणों की टोली में शामिल रामदास शर्मा, आचार्य प्रभुदास प्रवीण जी महाराज और सतीश शर्मा ने मंत्रोच्चार किया। अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय की देखरेख में कमेटी के सदस्यों ने भंडारे में प्रसाद बांटा। इस मौके पर दौलतराम, गिरीशचंद्र वार्ष्णेय, सतीशचंद्र, बंगाली बाबू, हरस्वरूप वार्ष्णेय, अंकित, राजू भूटानी आदि मौजूद थे।