फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reduction in GST rates will provide relief to all sections of society

Budaun News: जीएसटी दरों में कटौती से हर वर्ग को मिलेगी राहत

Sat, 11 Oct 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Reduction in GST rates will provide relief to all sections of society
जीएसटी उत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत- भाजपा - फोटो : संवाद
बदायूं। शहर के वैभव लॉन में बृहस्पतिवार देर शाम जीएसटी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्यमी आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा जीएसटी दरों में कटौती से प्रत्येक वर्ग को बड़ी राहत मिली है। मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव, क्षेत्रवाद के जीएसटी दरों में बड़ी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा मोदी सरकार लगातार देश को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रही है जीएसटी दरों में कटौती करके ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा जीएसटी दरों में कटौती से गरीब, मध्यम वर्ग, नया मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी और उद्यमी सभी को सीधा लाभ होगा। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा मोदी सरकार ने जीएसटी दरों को घटाकर आम लोगों को लाभ दिया है। संगोष्ठी की अध्यक्षता अशोक खुराना और संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र ढींगड़ा, नवनीत गुप्ता, केवी गुप्ता, शिवस्वरूप गुप्ता,राजेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, पवन जैन, सचित वैश्य, अशोक भारतीय, शारदेंदु पाठक आदि उपस्थित रहे।

जीएसटी उत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत- भाजपा

जीएसटी उत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत- भाजपा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed