फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blackmailed the young man who ran away with the girl from the guest house

बदायूं: पुलिस के छापे के दौरान गेस्ट हाउस से लड़की के साथ भागे युवक से हुई वसूली, ऑडियो वायरल

Sun, 24 Sep 2023 06:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 24 Sep 2023 06:03 PM IST
सार

पिछले दिनों सील भगवती गेस्ट हाउस में दो प्रेमी युगल होने का शोर मचा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे समुदाय के प्रेमी जोड़े को वहां से भगा दिया गया था। उसी युवक से वसूली का ऑडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
Blackmailed the young man who ran away with the girl from the guest house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उझानी में सील हुए भगवती गेस्ट हाउस में पुलिस के पहुंचने से पहले प्रेमी युगल के भागने के मामले में ऑडियो वायरल हो रहे हैं। एक ऑडियो में धर्मस्थल का मुखिया गलत काम के रुपये बताकर लौटाने की बात कह रहा है, तो दूसरे ऑडियो में आरोपी युवक से पुलिस और पत्रकारों के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल ऑडियो में रुपये कौन मांग रहा है और उसने किसे तीन हजार रुपये पहुंचाए थे, स्पष्ट नहीं है। लेकिन वह और रुपये देने की बार-बार मांग कर रहा है। बातचीत में आरोपी युवक भी कह रहा है कि वह पेटीएम कर देगा। एक अन्य ऑडियो में धर्मस्थल के मुखिया का भी जिक्र आया है। 
विज्ञापन


धर्मस्थल के मुखिया और आरोपी के पैरोकार के बीच हुई बातचीत पर गौर करें तो दूसरी तरफ से कहा गया है कि उसकी बदनामी हो रही है। वह गंदे काम के रुपये धर्मस्थल में इस्तेमाल नहीं करेगा। उसने यहां तक कह दिया है कि वह अपने रुपये वापस मंगा ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मारा था छापा 

दरअसल, पिछले दिनों सील भगवती गेस्ट हाउस में दो प्रेमी युगल होने का शोर मचा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे समुदाय के प्रेमी जोड़े को वहां से भगा दिया गया था। इसके बाद पुलिस को जो प्रेमी युगल गेस्ट हाउस में मिला, पुलिस ने उसके परिजनों को कोतवाली बुलाकर उन्हीं के हवाले कर दिया था। पकड़ा गया प्रेमी युगल वयस्क निकला था। ऑडियो वायरल होने के बाद माना जा रहा है कि रुपये वसूलने की बात दूसरे समुदाय के युवक से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed