{"_id":"6a4aa49a7e20b87ff0066139","slug":"recovery-agent-accuses-police-of-assault-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167776-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिकवरी एजेंट ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिकवरी एजेंट ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई निवासी एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
रिकवरी एजेंट शशांक पटेल के मुताबिक, वह शनिवार को दातागंज तिराहे पर एक ऑटो स्वामी से फाइनेंस की बकाया किस्त लेने पहुंचा था। इसी दौरान ऑटो में बैठीं दो महिलाओं ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पूछने पर उन्होंने खुद को महिला पुलिसकर्मी बताया।
आरोप है कि वह वहां से लौट रहा था तभी गुलड़िया बस स्टैंड के पास पुलिसकर्मियों ने कार से उसकी बाइक रोक ली। जबरन कार में बैठाकर थाने ले गए और हवालात में बंद कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसके परिवार को सूचना भी नहीं देने दी। रविवार को शांति भंग की कार्रवाई में चालान कर दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने रिकवरी एजेंट की ओर से लगाए आरोपों का इनकार करते हुए बताया कि युवक ने ऑटो में बैठी महिला सवारियों से अभद्रता की थी। सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई के तहत चालान किया गया है। संवाद