फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Real brother had killed brother-sister-in-law in greed of land

Budaun News: सगे भाई ने ही जमीन के लालच में कर दी थी भाई-भाभी की हत्या

Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Real brother had killed brother-sister-in-law in greed of land
बदायूं। दातागंज इलाके में दंपती की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि सोमवीर का सगा भाई उदयवीर ही निकला। उसने जमीन के लालच में सगे भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। पुलिस ने उदयवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके घर से खून से सने कपड़े, कुल्हाड़ी और नल का हत्था बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहडौरा में सोमवीर और उसकी पत्नी खुशबू की उसके ही घर में सोते समय हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन सुबह छह बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। वहां मौजूद मिले सोमवीर के भाई उदयवीर ने बताया था कि वह नजदीक के कमरे में सो रहा था। रात एक बजे से ढाई बजे के बीच उसके चाचा अमर सिंह और चचेरा भाई सत्येंद्र तीन अज्ञात लोगों के साथ आए। उन्होंने लोहे की रॉड मारकर दोनों की हत्या कर दी। चाचा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई लेकिन इसकी छानबीन के दौरान कई तथ्य सामने आए। नामजदगी को लेकर भी सवाल उठे। दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। पड़ोसी कमरे से खून से सने कपड़े नल का हत्था और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। पुलिस ने शक के आधार पर उदयवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछने पर उसने सारा सच कबूल कर लिया। खुलासे के दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर सौरभ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाभी के गर्भवती होने से और ज्यादा चिढ़ गया था उदयवीर
सोमवीर पांच भाई थे, जिनमें तीन की शादी हो चुकी थी जबकि सोमवीर और उसका बड़ा भाई ओमवीर कुंवारे थे। डेढ़ साल पहले सोमवीर बिहार से खुशबू को ले आया था। वह इस समय आठ माह की गर्भवती भी थी। इससे उदयवीर और ज्यादा चिढ़ गया था। उसे लग रहा था कि सोमवीर और ओमवीर की शादी नहीं होगी तो दोनों के हिस्से की जमीन उसे मिल जाएगी। सोमवीर के शादी करने से और उसकी पत्नी के गर्भवती होने से उसके अरमानों पर पानी फिरता नजर आने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed