फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ready-made and heavily embellished sarees are proving popular.

Budaun News: पसंद की जा रहीं रेडीमेड और हैवी साड़ियां

Sat, 13 Dec 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ready-made and heavily embellished sarees are proving popular.
रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। महिलाएं अब रेडीमेड साड़ियां पसंद कर रहीं हैं। बड़े बाजार के साड़ी शोरूम में इन दिनों रेडीमेड, ब्राइडल और हैवी ब्लाउज वाली साड़ियों की खास मांग देखी जा रही है। बाजार में इनकी मांग बढ़ने से दुकानदार इन साड़ियों को थोक में मंगा रहे हैं। इसके साथ ही दुल्हनें भी ब्राइडल लहंगे पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

रिवाज फैशन शोरूम की संचालक रीना अरोरा ने बताया कि शहर की महिलाओं को अच्छे ढंग से साड़ी बांधना नहीं आती है। साड़ी पहनने के लिए ऐसी महिलाएं पांच सौ से छह सौ रुपये तक साड़ी पहनाने वाली को देती हैं। हालांकि यह शुल्क महीने का होता है, फिर भी अतिरिक्त बोझ तो है ही। इसी परेशानी को दूर करने के लिए कुछ कंपनियों ने रेडीमेड साड़ियां बाजार में उतारी हैं। इन साड़ियों को बांधना नहीं, सिर्फ पहनना होता है। इस कारण इन साड़ियों की सेल भी युवतियों में अधिक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेडीमेड साड़ियों की कीमत 1500 से पांच हजार रुपये तक है, जबकि ब्राइडल साड़ियों की रेंज 1500 से 10 हजार रुपये तक उपलब्ध है। हैवी ब्लाउज वाली साड़ियां दो से आठ हजार रुपये तक में मिल रहीं हैं। दुल्हनों के लिए ब्राइडल लहंगे भी आठ हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साड़ी बांधनी नहीं आती, इसलिए खरीदी रेडीमेड
रेडीमेड और ब्राइडल साड़ियों को इसलिए पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इन्हें पहनने में कोई परेशानी नहीं होती। ये पूरी तरह से तैयार मिलती हैं और समय भी नहीं लेतीं। उनकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है और इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती। उनको बांधना भी नहीं आता है। इसलिए इसको पसंद किया। - सीतेश गुप्ता



पांच हजार की खरीदी रेडीमेड साड़ी
रेडीमेड और ब्राइडल साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा इसलिए है कि उसको पहनना आसान है। अन्य साड़ियों से कीमत भी किफायती है। पांच हजार की साड़ी है। यह साड़ी बहुत ही पसंद आई है। -रागिनी गुप्ता


पहनने में नहीं लगता समय
मैंने रेडीमेड साड़ी पसंद की है। इसकी कीमत भी उचित है और इसे पहनने में समय भी कम लगता है। इसी रेंज की साड़ियां ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रही हैं। युवतियों की यह पहली पसंद बना चुकी है। -मधु गुप्ता




पहने के बाद नहीं लगता पता कि साड़ी रेडीमेड
जो साड़ी हमने रेडीमेड खरीदी है। वह पहनने के बाद नहीं लगती कि रेडीमेड खरीदी है। उसकी चमक ऐसी है कि एक बार को साथ की महिलाएं पूछती जरूर है कि कहां से खरीदी है। जब बताते हैं कि साड़ी रेडीमेड है तो अन्य ने भी इसे खरीदा है।- मनीषा शर्मा

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद- फोटो : संवाद

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद- फोटो : संवाद

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद- फोटो : संवाद

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद

रेडीमेड साड़ी दिखाती दुकानदार।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed