{"_id":"578537b54f1c1b0e7913e439","slug":"ration-distribution-absence-villagers-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम को सुनाई हकीकत, एसडीएम को जांच के आदेश
ग्राम पंचायत बक्सेना में राशन सामग्री का वितरण न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बदायूं पहुंचकर डीएम के सामने प्रदर्शन किया। डीएम ने एसडीएम को राशन वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया है और भीड़ को एसडीएम के सामने अपनी बात रखने के लिए दातागंज भेज दिया।
तहसील क्षेत्र की बक्सेना ग्राम पंचायत राशन की दुकान निलंबित चल रही है। यहां की दुकान का अटैच्डमेंट चार किमी.दूर सैंजनी गांव के कोटेदार अनीता यादव से कर दिया गया। माह जून के राशन का वितरण 15 प्रतिशत भी नहीं किया गया। सारे राशन और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी हो गई। राशन वितरण के लिए ग्राम प्रधान के पति राधेश्याम गुप्ता ने कोटेदार से कहा कि ग्रामीणों को गांव में आकर राशन सामग्री का वितरण करो। इस पर कोटेदार के पति ने राधेश्याम को ही खरीखोटी सुनाई। इस बात पर बक्सेना गांव के लोग उत्तेजित हो गए और खुली बैठक करके 11 जुलाई को अटैच्डमेंट खत्म करके पड़ोसी गांव के किसी कोटेदार से अटेचमेंट कराने का प्रस्ताव पास करके एसडीएम को भेज दिया। एसडीएम ने दो किमी दूर बख्तपुरगांव से कर अटैच्डमेंट कर दिया और बाकी राशन सामग्री बख्तपुर के कोटेदार को देने के लिए सैंजनी के कोटेदार को निर्देशित किया। एसडीएम के निर्देश को न मानते हुए सैंजनी के कोटेदार ने राशन सामग्री नहीं उठने दीं। उल्टे अटैच्डमेंट हटने के बाद भी कुछ लोगों को भ्रमित करके राशन दे दिया। सैंजनी के कोटेदार की हठधर्मिता और दबंगई के खिलाफ आक्रोशित गांव वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों से भरकर डीएम के यहां प्रदर्शन करने को पहुंचे। इनमें श्रीनिवास, सुशीलकुमार, दयाराम, बुधपाल, श्याम लाल, जगदीश, राजीव, मोनू, सत्यप्रकाश, रविंद्र पाल, रामचंद्र, कुलदीप, नरेंद्र, जाहिद, आदिल आदि थे।