फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raped at gunpoint, made video, filed report

Budaun News: तमंचा दिखाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Dec 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Raped at gunpoint, made video, filed report
उघैती। एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट इस मामले में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वालों की तहरीर पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लड़की का आरोप है कि गांव करनपुर निवासी जॉनी उर्फ सोमेश एक साल पहले तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। तमंचा कनपटी पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

वह आरोपी से इतना डर गई कि कभी परिवार वालों से इस मामले का जिक्र नहीं किया। इससे आरोपी लगातार उसको ब्लैकमेल करता रहा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले उसके परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इसके बारे में आरोपी जॉनी को पता चला तो उसने मंगलवार को अपनी फेसबुक आईडी पर युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। जब इसके बारे में युवती और उसके परिवार वालों को जानकारी हुई तो वह हैरान रह गए। उन्होंने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। आरोपी दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम कर रहा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed