फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man misdeed minor girl in community center budaun

बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म: युवक ने कॉल कर सामुदायिक केंद्र में बुलाया, रातभर लूटी आबरू; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 04:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 15 Sep 2023 04:40 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे सामुदायिक केंद्र में बुलाया, वहीं उसके साथ वारदात की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
man misdeed minor girl in community center budaun
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित सामुदायिक केंद्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब दस बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से कहीं चली गई। कुछ देर बाद उन्होंने बेटी को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। वह रात भर किशोरी को तलाश करते रहे लेकिन 13 सितंबर की रात तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह किशोरी बदहवास हालत में घर लौटी तो उन्होंने उसके लापता होने का कारण पता किया। इस पर किशोरी ने बताया कि चंदन पुत्र नन्हे ने उसे कॉल करके सामुदायिक केंद्र में बुलाया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अगले दिन तड़के नजदीक के एक ट्यूबवेल पर ले गया। उसे दिन भर और बुधवार को रात को ट्यूबवेल पर रखा।

जान से मारने की धमकी दी 

बृहस्पतिवार सुबह उसे ट्यूबवेल से भगा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उससे कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। थाना पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाम के समय आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

इधर, आरोपी के परिवार वालों का कहना है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी स्वयं युवक के पास पहुंची थी और उसपर कहीं बाहर ले जाने का दबाव बना रही थी। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed