फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ramnavmi

उझानी में निकाली रामनवमी शोभायात्रा

Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ramnavmi
उझानी में शोभायात्रा में सजा राम दरबार। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी। रामनवमी शोभायात्रा रविवार को धूमधाम से निकाली गई। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने श्रीराम दरबार की झांकी का पूजन किया। कलाकारों ने रास्ते में करतब दिखाए।
विज्ञापन

शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर परिसर से शुरू हुई जो किलाखेड़ा मोहल्ले से बिल्सी रोड बाजार के रास्ते घंटाघर चौराहे पर पहुंची। चौराहे पर कलाकारों ने करतब दिखाए। काली अखाड़े के कलाकारों का प्रदर्शन भी मनमोहक रहा। देवी-देवताओं की झांकियों के साथ स्कूलों के बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल रहे। बैंडबाजों पर भजनों की धुन पर रामभक्त युवक थिरक उठे। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में गोशाला कमेटी के अध्यक्ष रोहताश गुप्ता, रतन जिंदल, अनिल तुलस्यान, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, आलोक कुमार गुप्ता, कमलेश बाबू, मोहित शर्मा, राजीव गोयल, राहुल शंखधार, विवेक, सर्वेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिंहासन पर विराजमान राम, लक्ष्मण और सीता माता की लोगों पूजा-अर्चना की। मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
द्वारिकाधीश मंदिर में मनाया गया राम जन्मोत्सव
बदायूं। सैयदबाड़ा के द्वारिकाधीश मंदिर में रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ। पंडित श्रीकांत शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन शुरू किया। यहां रामजन्म महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया गया। महोत्सव मे सैकड़ों भक्तों ने कीर्तन के बाद महाआरती का आयोजन किया।
द्वारिकाधीश सेवा मंडल के सेवादारों ने जोश के साथ सेवा की व प्रसाद वितरण किया। सेवादारों मे संजीव अग्रवाल, मनोज, रोहित, प्रंशात, महेश, अविशेक आदि उपस्थित रहे। संवाद
--
राजतिलक के साथ कथा का समापन
उघैती। शिव मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा के अंतिम दिन विधि विधान से पूजन कर भगवान राम का राजतिलक किया गया।
कथावाचक विजेंद्र शर्मा ने कहा कि रावण का वध करने के बाद श्री रामचंद्र जी जब पुष्पक विमान से अयोध्या जा रहे थे तो नगरवासियों ने अयोध्या को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया था। श्री राम अयोध्या पहुंचे और उनका राजतिलक किया गया। अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया। इसी के साथ पंडाल में श्रीराम के जयघोष गूंजने लगा। कथा के समापन पर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पंडित हरी बाबू शर्मा, प्रेमपाल ठाकुर, भूप सिंह चौधरी, कल्लू, वासुदेव शर्मा, ब्रजभूषण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सौदान सिंह, गर्गाचार्य आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बालाजी दरबार में रामकथा शुरू
बदायूं। बालाजी दरबार हनुमान गढी उझानी रोड पर हनुमान जन्मोत्सव एवं 23वां वार्षिक महोत्सव रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।
हनुमान जयंती महोत्सव में मानस प्रवचन के पहले दिन कथा व्यास पंडित दिनेश मोहन ने कहा कि रामायण के आदर्शों का पालन होने पर ही हम सबका कल्याण हो सकता है। राम जन्म की कथा सुनाते बताया कि जब-जब इस धरती पर दुराचारियों का अत्याचार होता है, धर्म का हनन होता है तब प्रभु अवतार लेकर धर्म की स्थापना व दुष्टों का नाश करते हैं। कथा के बीच पंडित प्रवीण भारद्वाज ने रामजन्म की बधाई गीत सुनाकर माहौल रसमय कर दिया। महंत पंडित रविकांत उपाध्याय ने बताया कि हनुमान जयंती तक अनवरत कार्यक्रम चलेंगे। संवाद

--
राजतिलक के साथ कथा का समापन
उघैती। शिव मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा के अंतिम दिन विधि विधान से पूजन कर भगवान राम का राजतिलक किया गया।
कथावाचक विजेंद्र शर्मा ने कहा कि रावण का वध करने के बाद श्री रामचंद्र जी जब पुष्पक विमान से अयोध्या जा रहे थे तो नगरवासियों ने अयोध्या को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया था। श्री राम अयोध्या पहुंचे और उनका राजतिलक किया गया। अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया। इसी के साथ पंडाल में श्रीराम के जयघोष गूंजने लगा। कथा के समापन पर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पंडित हरी बाबू शर्मा, प्रेमपाल ठाकुर, भूप सिंह चौधरी, कल्लू, वासुदेव शर्मा, ब्रजभूषण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सौदान सिंह, गर्गाचार्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed