{"_id":"689b9a7586e1d789b9013b76","slug":"ramgangas-havoc-continues-panic-due-to-erosion-in-simaria-badaun-news-c-123-1-bdn1010-144986-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामगंगा का कहर जारी, सिमरिया में कटान से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामगंगा का कहर जारी, सिमरिया में कटान से दहशत
विज्ञापन
दातागंज। रामगंगा लगातार कहर ढा रही है। रामगंगा का पानी सिमरिया, सखतपुर जरतौली और मौसमपुर में भर गया है। सिमरिया में कटान शुरू हो गया है। इसमें कई शौचालय और कच्चे मकानों की दीवारें ढह गई हैं। गांव वाले कटान को रोकने के लिए पेड़ काटकर डाल रहे हैं।
बाढ़ में फंसे इन गांवों के जयपाल, वेदपाल, सूरजपाल, सत्यपाल, दिनेश, मुकेश, श्यामपाल, ध्यान पाल के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ये सभी अपने-अपने मकान बचाने की कवायद में लगे हुए हैं। रामगंगा का पानी नवादा बदन, कटकौरा व शेरपुर गांव के बिल्कुल करीब पहुंच गया है। गांव शेरपुर, हर्रामपुर, पट्टी बिजा, लालपुर, भेूड़ा और देवरनिया गांव समेत करीब 15 गांव और मजरे चारों ओर से रामगंगा के पानी से घिर गए हैं। कुंड़रा गांव के छह मजरे हैं, सभी पानी से घिरे हैं। नवादा के प्रधान दुष्यंत ने बताया कि उनके गांव के प्राथमिक स्कूल में पानी भर गया है। पानी लगातार बढ़ने से गांव को खतरा पैदा होने लगा है। हजरतपुर से गढि़या रंगीन के बीच गांव हर्रामपुर और शेरपुर पर सड़क पर चार फिट तक पानी चल रहा है। यह मार्ग आवागमन के लिए बिल्कुल बंद हो चुका है।
स्टीमर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
बाढ़ से घिरे लालपुर खादर गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टीमर से पहुंची। टीम ने लोगों की बीमारी के बारे में जाना दवाइयां दीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अनिल, डॉ. राबियां और स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।