फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram devotees fed Halwa-Puri and Kheer with a feeling of faith in their hearts.

Budaun News: मन में आस्था का भाव लिए रामभक्तों ने खिलाई हलवा-पूड़ी और खीर

Tue, 23 Jan 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees fed Halwa-Puri and Kheer with a feeling of faith in their hearts.
बिरूआबड़ी मंदिर पर भंडारे का प्रसाद लेते लोग। संवाद
बदायूं। श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार से ही जगह-जगह भजन-कीर्तन, सुंदरकांड, अखंड रामायण के पाठ शुरू हो गए थे। सोमवार को अयोध्या में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर रामभक्तों ने हलवा-पूड़ी और खीर खिलाई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बिरूआबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। यहां एलईडी लगाकर अयोध्या में चल रही प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। हरप्रसाद मंदिर में कन्या भोज के बाद भंडारा हुआ। यहां भी एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शहर के लावेला चौक स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति के पास भंडारे का आयोजन हुआ तो जैन मंदिर पर भक्तों ने हलवा-पूड़ी खिलाई। जिला अस्पताल स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर हलवा-चने का प्रसाद बांटा गया तो जोगीपुरा मंदिर पर अखंड पाठ के समापन के बाद भंडारा हुुआ।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शिव मंदिर उझानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने देवचरी मंदिर, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने बिरुआबाड़ी मंदिर, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्रह्मदेव मंदिर, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भवन मंदिर बिल्सी में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरछी। यहां भक्तों ने ओरछी चौराहे से राम बारात निकाली। छोले चावल, खीर , हलवा का प्रसाद बांटा। एफएम हाईवे पर स्थित परमानंदपुर गांव में झांकी निकाली गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। खेड़ा दास गांव में भगवान राम की झांकी निकाल कर प्रसाद बांटा गया।

गुलड़िया । उतरना गांव के सैकड़ों राम भक्तों ने देवस्थान मंदिर से रैली निकाली। कोटेदार सुरेश कुमार शाक्य, छेदा लाल कश्यप, सत्येंद्र यादव, विजय मौर्य, वीरेंद्र राठौड़, राजेंद्र कश्यप, विद्याराम राठौर, गोविंद मौजूद रहे। नगर पंचायत गुलरिया में पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।
उसहैत। हनुमान मंदिर पक्का पुल पर कई कार्यक्रम हुए। जिनमें किन्नर समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। नैना किन्नर टीम के सोनी किन्नर का श्रीराम भजन पर नृत्य मनमोहक रहा।
उसहैत। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने श्री राम मंदिर के लिए किए गए संघर्ष को विस्तार से बताया। जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने कहा कि भाजपा नहीं भगवान श्री राम की सरकार है। वह दिन दूर नहीं जब काशी और मथुरा में भी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, राजीव जौहरी, गौरव भारद्वाज, नीरज कोचर, पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार, अटल भारद्वाज मौजूद रहे।
इस्लामनगर। थाना परिसर में स्थित मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रसाद बांटा। रामलीला स्टेज पर मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने हवन पूजन कराया।
उसावां । यहां विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। हनुमान गढ़ी मंदिर व श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। भंडारा भी हुआ।

वजीरगंज। सभी मंदिरों तथा नगर को फूलों तथा बिजली की लाइटों से सजाया गया। नगर पंचायत की ओर से देवी मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव कवरेज दिखाने की व्यवस्था की गई। भोलानाथ मंदिर में श्री राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर आचार्य पं. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। हनुमान सेवा समिति की ओर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नगर वासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रथ यात्रा का शुभारंभ श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने किया।

कादरचौक। लभारी से ककोड़ा तक राम कीर्तन के साथ बाइक रैली निकाली गई। रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। थाना परिवार ने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया। किला मंदिर पर जागरण का आयोजन हुआ। श्याम उपाध्याय नें हलुआ बांटा। महेश शाक्य ने प्रसाद बांटा। ककोड़ा में भी नाटक का मंचन हुआ।
दहगवां। मुख्य बाजार में भंडारा हुआ। इस मौक़े पर शरद गुप्ता, अंकुश गुप्ता, पुष्पेन्द्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, सचिन गुप्ता , मोहर सिंह यादव, सत्यम गुप्ता, मिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। श्री सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम मंदिर पर आचार्य धीरेंद्र ने मंत्र उच्चारण कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, लोकमान प्रकाश वर्मा, अमित गुप्ता, दीपक वर्मा, गौरव गुप्ता,सौरभ गुप्ता, दर्शन कश्यप, सिंटू गुप्ता, धर्मेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, चिंटू गुप्ता, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सैदपुर। मंदिर मढ़ी पर रामायण के अखंड पाठ के बाद भजन कीर्तन के बाद भंडारा हुआ। इस अवसर पर ईओ अखिलेश कुमार दीक्षित, ओमपाल शर्मा, भाजपा नगर संयोजक अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, बांकेलाल जाटव, मोनू शर्मा, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, कृपा शंकर शर्मा, आयुष माहेशरी, वेदप्रकाश माहेश्वरी मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम उरैना, कतगांव, अमरोली में भी मंदिरों में भजन कीर्तन और भंडारे हुए।
रेहड़िया। गांव सिंगथरा में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर एवं ब्लाॅक प्रमुख गुडडो देवी एवं उनके पुत्र शिवम सिंह ने ब्रह्मदेव एवं बालाजी मंदिर पर हुए सुंदरकांड के पाठ में हिस्सा लिया। भंडारा भी हुआ। इस अवसर पर आशीष ठाकुर, संजू ठाकुर, पिंटू सिंह, पिंकू सिंह, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे। राम बरात भी निकाली गई । विनीत सिंह, सतीश सिंह, अंबुज सिंह, राजकुमार, राजीव गुप्ता, पुष्पेंद्र, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।
बिनावर । प्राचीन शिव मंदिर पर भजन कीर्तन और हवन के बाद अखंड रामायण का आयोजन हुआ। भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सनी सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, आदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अलापुर। अस्तल मढ़ी मंदिर पर स्क्रीन लगाकर अयोध्या में हुए कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। थाना प्रांगण में रामायण का पाठ हुआ। नगर पंचायत में कर्मचारियों ने भजन कीर्तन किया।
ककराला। विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भंडारा भी हुआ। पुलिस चौकी पर रामकथा, हवन व भंडारा हुआ। ककराला चौकी इंचार्ज राजीव सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल पप्पूराम, सत्यवीर के अलावा पंकज शास्त्री, महंत विजयगिरी, दिनेश गुप्ता, गौरव शर्मा, विक्रम गोस्वामी, अमित अग्रवाल, होरीलाल कश्यप, अरविंद वर्मा, नीरज गुप्ता, अनमोल शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव सक्सेना, उदित गुप्ता, आकाश मिश्रा मौजूद रहे।
बगरैन। श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कई गांवों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। ब्लॉक प्रमुख के पुत्र शिवम सिंह ने गांव पेपल के प्राचीन शिव मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कराया। कतगांव, मुड़िया, भवानीपुर, करेगी में भंडारा हुआ।
बिल्सी। कई स्थानों पर भंडारे हुए। एक फोटो स्टूडियो के निकट हुए भंडारे में विधायक हरीश शाक्य ने पहुंचकर प्रसाद का वितरण किया। ब्रहमदेव मंदिर में भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने सुंडरकांड का पाठ कराकर लोगों को सम्मानित किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed