फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram Barat procession was taken out with band players, audience was thrilled.

Budaun News: बैंडबाजों संग निकाली रामबरात, झूम उठे दर्शक

Sun, 12 Oct 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat procession was taken out with band players, audience was thrilled.
अब्दुल्लागंज की राम बरात में सजी झांकी। स्रोत: आयोजक
उझानी। अब्दुल्लागंज में चल रहे रामलीला महोत्सव में शनिवार दोपहर धूमधाम से रामबरात निकाली गई। कलाकारों ने करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शक उनके साथ झूम उठे।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात अपराह्न करीब चार बजे शुरू हुई। ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य ने राम दरबार की झांकी का पूजन कर शुरुआत कराई। रामलीला मैदान से होकर बरात बैंडबाजों के साथ प्रमुख मार्ग से होकर गांव के अंदर पहुंची तो दर्शकों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ झांकियों पर फूल बरसाए। महिलाओं ने आरती की। बैंडबाजों के साथ निकली बरात में काली अखाड़ा मुख्य आकर्षण रहा। हास्य कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन कराया। आतिशबाजी भी दागी गई। बरात देखने के लिए आसपास इलाके के गांव बरामालदेव, बरसुआ, रौली, बिहार हरचंद, जिरौली और गंगोरा से भी लोग पहुंचे। शाम करीब सात बजे धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित बरात में शामिल कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। मेला में बच्चों ने खेल- तमाशों का लुत्फ उठाया। व्यवस्थाओं में ओमप्रकाश शर्मा, आनंद कुमार मिश्रा, अर्जुन सिंह, उत्कर्ष उपाध्याय, चंद्रपाल शर्मा, सोमेश, आदेश, दिवाकर, रोहित सिंह चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed