फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajiv Gandhi promoted technological revolution

Budaun News: राजीव गांधी ने तकनीकी क्रांति को दिया बढ़ावा

Thu, 21 Aug 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi promoted technological revolution
बिल्सी के बांस बरोलिया आश्रम पर वृद्धों को फल वितरित करते कांग्रेसी। संवाद
बदायूं/बिल्सी। कांग्रेस के अंबियापुर के ब्लाॅक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह के आवास पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। यहां सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद पदाधिकारी बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां बुजुर्गों को फल एवं मिठाई का वितरण कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जिला महासचिव अनिल उपाध्याय ने कहा- राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी क्रांति के कारण देश ने प्रगति की नई ऊंचाइयां छुईं। आज हम संकल्प लेते हैं कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।
विज्ञापन

ब्लाॅक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवा, किसान, गरीब और आम जनता के लिए जो कार्य किए, वे हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस मौके पर श्रीपाल सिंह, सुनीता सिंह, लेखराज शाक्य, संतोष कुमार, दीपक शर्मा, आरिफ पठान, जसवीर सिंह, कुंवरपाल, नईम सलमानी, महीपाल, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी की गई। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति की सुरक्षा के लिए राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 1989 में एससी एसटी अत्याचार निवारण कानून बनाया। इससे अनुसूचित जाति को देश में सुरक्षा और सम्मान मिला।

विचार गोष्ठी के बाद डीएम रोड बदायूं दलित बस्ती और नेकपुर में बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष साजिद खान, जिला महासचिव दीपक मिश्रा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी तजम्मुल अंसारी, अकलीम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी तरह पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed