फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rainfall in June broke the record of the last ten years

Budaun News: जून में बारिश ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 01 Jul 2024 04:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Rainfall in June broke the record of the last ten years
बदायूं। आठ दिन से रुक-रु़ककर हो रही बारिश ने जिले का मौसम बदल दिया है। पिछले 10 साल में जून में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। जुलाई में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 का जून अच्छी बरसात के लिए जाना जाएगा। आधा माह तक गर्मी ने लोगों को जमकर तपाया, फिर मानसून की दस्तक के साथ ही जून समाप्त हो गया। छह जून को पांच एमएम बारिश हुई थी। उम्मीद जागी की गर्मी खत्म हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पार कर गया था। उसके बाद 20 जून को डेढ़ एमएम बारिश हुई, फिर 23 जून के बाद से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। नतीजा यह हुआ कि पूरे माह में 126 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि बीते दस वर्षों में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 2023 में जून में 102.25 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार उससे कहीं अधिक बारिश हो गई। करीब-करीब हर एक-दो दिन पर बारिश होते रही। कई-कई दिन तो एक ही दिन में 30 से 40 मिलीमीटर तक बारिश हुई। जिले में जून का सामान्य वर्षा 81.30 मिलीमीटर है। यानी सामान्य से काफी अधिक बारिश इस बार हुई। इस बीच बादल भी खूब गरजा। कई जगह बज्रपात से क्षति भी हुई। बिजली गिरने से कई ट्रांसफार्मर नष्ट हो गए। कई पेड़ों को क्षति पहुंची।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, इस सप्ताह घने काले बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
साल बारिश (मिमी में)
2014 15.25
2015 115.75
2016 86.25
2017 57.75
2018 06.75
2019 11.00
2020 34.00
2021 123.25
2022 00.25
2023 102.25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed