फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP leader allegations government regarding inflation unemployment and online payments In Badaun

यूपी: 'महंगाई-बेरोजगारी से जनता परेशान, अब ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर लूट'; बदायूं में और क्या बोले शिवपाल यादव?

Sun, 20 Sep 2026 08:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 20 Sep 2026 08:20 PM IST
सार

बदायूं में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने टैक्स के बढ़ते बोझ, ऑनलाइन भुगतान के नाम पर कथित लूट और हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
 

विज्ञापन
SP leader allegations government regarding inflation unemployment and online payments In Badaun
सपा नेता शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

बदायूं में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार की शाम प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता को परेशान कर दिया है। आम आदमी की जरूरत की हर चीज पर टैक्स लगाया जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगने से गरीब से लेकर अमीर तक सभी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

शहर की काली सड़क स्थित हाजी रईस के आवास पर शिवपाल यादव ने कहा कि वाहन खरीदने से लेकर सड़क पर चलाने तक लोगों को कई स्तर पर टैक्स देना पड़ रहा है। गाड़ी खरीदते समय जीएसटी, पंजीकरण कराते समय शुल्क और टैक्स, पेट्रोल भरवाते समय टैक्स देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस चीज पर पहले ही टैक्स लिया जा चुका है, उस पर भी अलग-अलग रूप में कर और शुल्क का बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सीधा असर वाहनों की कीमत और आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों से रिश्वत लिए जाने की बात कहीं। कहा कि युवा, महिलाएं और आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या गंभीर है और दूसरी ओर महंगाई लगातार लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की इन समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। उनका आरोप था कि जनता को राहत देने के बजाय उस पर करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। जेन जी पर बोले की युवा हमारे साथ है। साथ ही कहा कि अब जनता को ऑन लाइन पेमेंट के नाम पर लूटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर भी साधा निशाना
पीडीए के नाम में बदलाव से जुड़े सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के सामने जनता की समस्याओं के बजाय हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा प्रमुख रहता है। उन्होंने कहा कि जब जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है तो इन मुद्दों पर काम होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए दूसरे मुद्दों को आगे किया जा रहा है।

आंदोलन का माहौल बनने का किया दावा
शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा और जनता सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उनके अनुसार आने वाले समय में जनता के बीच आंदोलन जैसा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि सपा और इंडिया गठबंधन जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आते-आते यह आंदोलन और तेज होगा और जनता इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी होगी। धार्मिक आयोजनों में चंदे और चढ़ावे से जुड़े सवाल पर कहा कि चंदे और चढ़ावे का पैसा चुनाव में जनता को देखने के काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed