{"_id":"64e7b43e5af3bdb7da074174","slug":"rain-water-filled-on-the-main-road-villagers-upset-badaun-news-c-123-1-sbly1001-3110-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुख्य मार्ग पर भरा बारिश \nका पानी, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुख्य मार्ग पर भरा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान
Fri, 25 Aug 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
फकीरावाद गांव के मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव व फैली कीचड़। संवाद
कुंवरगांव। विकास क्षेत्र सालारपुर के फकीराबाद गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में लोगों के लिए यह समस्या विकराल हो जाती है।
गांव तक पहुंचने के लिए पीडब्ल्यूडी की सड़क हैं, नाला न होने से हमेशा सड़क पर जलभराव रहता है, लेकिन बरसात होने से पानी अधिक भर गया है। इससे निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रामीण भगवान सिंह, छोटे, कैलाश, संजीव आदि ने बताया कि बारिश होने पर मुख्य मार्ग पर जलभराव अधिक हो जाता है। निकास की कोई व्यवस्था नहीं है।
कई वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो चुके हैं। बच्चे भी स्कूल जाते समय फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण श्याम लाल, कमल, राजपाल ने बताया कि गांव को आने वाली सड़क पर जलभराव से आने जाने वालों को परेशानी होती है। ग्राम प्रधान को कई बार बताया गया पर समस्या का कोई हल न हुआ। एडीओ पंचायत खालिद अली ने बताया कि वह जल्द निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराएंगे।