फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain dimmed the lights of temples on Ekadashi

Budaun News: बारिश ने एकादशी पर मंदिरों की रोशनी की कम

Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain dimmed the lights of temples on Ekadashi
बदायूं। जिले में हर साल की तरह इस बार भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तीन दिन बाद सूतक समाप्ति पर एकादशी को मंदिरों काे सजाया जा रहा था, लेकिन इस बार एकादशी पर सजने वाले मंदिरों पर बारिश की मार पड़ गई है। हालात ये है दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। इसकी वजह से लोग भी अपेक्षाकृत मंदिर में सजावट देखने कम पहुंचे।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर को छोड़कर जिलेभर में सभी मंदिरों को सजाया गया था, लेकिन एकादशी के अवसर पर शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों से सजा गया है। इस बार बारिश की वजह से सजावट में पिछले सालों की अपेक्षा कुछ कमी नजर आई। बारिश की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले पाए। ऐसे में एकादशी पर जिन सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती थी। वहां पर आज सन्नाटा का पसरा हुआ था, हालांकि लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे, लेकिन वह ज्यादा देर तक वहां पर नहीं रुके।
विज्ञापन


ठेले-खोमचे वालों को हुआ नुकसान
एकादशी पर बिरुआबाड़ी मंदिर के आसपास मेले जैसे माहौल होता है। दर्जनों फास्ट फूड के ठेले-खोमचे, छोटे झूले, बच्चों के खिलौनी की अस्थाई दुकान लगाई जाती है, लेकिन बारिश की वजह से उन लोगाें को काफी नुकसान हो गया। उनका बनाया गया सामान तक नहीं बिक सका। इससे दुकानदारों में मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed