फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raid in Salempur in search of firing accused

Budaun News: फायरिंग के आरोपियों की तलाश में सलेमपुर में दबिश

Wed, 09 Jul 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Raid in Salempur in search of firing accused
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में दो पक्षों के बीच हुई हवाई फायरिंग के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की गई हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में रविवार की रात को बंटू व विवेक के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। गांव के संभ्रांत लोगों ने उस दौरान मामला शांत करा दिया था। इसके बाद सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद लाठी-डंडे चले। इसके बाद विवेक और बंटू पक्ष के लोग अपने घरों की छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

सीओ सुनील कुमार सिंह व एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की है। पुलिस के गांव पहुंचने पर दोनों पक्ष के आरोपी फरार हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी है। मंगलवार को कोतवाल हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। जहां आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed