{"_id":"68d989c1a4105783a405fc8b","slug":"punjabs-weather-and-the-dominance-of-bhola-pehelwan-from-muzaffarpur-badaun-news-c-123-1-sbly1035-147973-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंजाब के मौसम और मुजफ्फरपुर के भोला पहलवान का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंजाब के मौसम और मुजफ्फरपुर के भोला पहलवान का दबदबा
विज्ञापन
उझानी दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
उझानी। रामलीला महोत्सव में रूपराम पहलवान मेमोरियल दंगल में रविवार को पंजाब के मौसम पहलवान और मुफ्फरनगर के भोला का दबदबा कायम रहा। दोनों पहलवानों ने तीन इनामी कुश्तियां जीती और नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर दंगल में तीसरे दिन की शुरुआत चार बजे हुई। भाजपा विधायक हरीश शाक्य, दंगल संयोजक हरवंश पहलवान और उद्घोषक योगेश प्रताप सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। इसके बाद कुश्ती में नगर निवासी अस्सू पहलवान और कादरचौक के इमरान पहलवान के बीच मुकाबला रोचक रहा। शुरू के 10 मिनट तक दोनों पहलवानों में से कोई भी कमजोर नहीं दिखा, लेकिन बाद में इमरान ने अस्सू को पछ़ाड़ दिया। इमरान का उनके साथी पहलवानों ने जोरदार स्वागत किया।
कस्बे के ही आयुष, आगरा के दीपक पहलवान, रौली के हेमसिंह और फरीदपुर के सुमित कुमार ने भी एक- एक कुश्ती अपने नाम की। इसके अलावा मुजफ्फनगर के भोला पहलवान और पंजाब के मौसम सिंह के दांवपेच का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। मौसम और भोला पहलवान ने तीन- तीन मुकाबले जीते। दर्शकों की ओर से भी पहलवानों को नकद इनाम दिया गया। शाम तक चले दंगल में इलाके के पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की।