फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Public service center operator reached police post with fake notes of 11 thousand rupees

Budaun News: 11 हजार के नकली नोट लेकर पुलिस चौकी पहुंचा जनसेवा केंद्र संचालक

Sun, 07 Jan 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator reached police post with fake notes of 11 thousand rupees
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक जनसेवा केंद्र संचालक 11 हजार के नकली नोट लेकर पुलिस चौकी पहुंचा।
विज्ञापन

गांव सिरसा खुर्द का रहने वाला अमित अपने गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाता है। 30 दिसंबर को वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्हाेंने उसकी मां को 26 हजार रुपये देकर अपने खाते में 26 हजार रुपये नकद ट्रांसफर करा लिए। शुक्रवार को उसे रुपयों की आवश्यकता हुई, तब उसने अपनी मां से रुपये मांगे। 26 हजार रुपयों में 11 हजार रुपये पांच-पांच सौ के नकली नोट थे। वह नकली नोट देखकर हैरान रह गया। इसके बाद वह रुपयों को लेकर मालपुर पुलिस चौकी पहुंचा। उसने चौकी इंचार्ज संजय कुमार को नकली नोट देते हुए मामले की जांच के साथ कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक ने तहरीर दी है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed