{"_id":"6a94935a56c8c10928067bc1","slug":"public-health-care-center-running-without-standards-sealed-badaun-news-c-123-1-sbly1001-171949-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना मानक चल रहा पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना मानक चल रहा पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर सील
Mon, 31 Aug 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
हरदत्तपुर रोड स्थित पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर को सील करते कर्मचारी। संवाद
बदायूं। सहसवान के हरदत्तपुर रोड स्थित अपंजीकृत पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कार्रवाई की है। तहसीलदार सहसवान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक की संयुक्त टीम ने सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पंजीकरण और आवश्यक मानक संबंधी अभिलेख नहीं दिखाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया। वहीं, संचालक और महिला संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा के निर्देश कार्रवाई की गई। इस दौरान सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी के साथ अशफाक अली, दीपक शंखधार, सलीम, तहसीलदार राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक की ओर से कोई वैध पंजीकरण अथवा आवश्यक मानक संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी की ओर से अस्पताल संचालक निहाल और महिला संचालक/प्रबंधक सायमा के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसवान को लिखित तहरीर दी गई है। संवाद