{"_id":"63ed326859bb4b881802e477","slug":"pti-ramdas-yadav-won-gold-in-five-km-race-badaun-news-c-4-1-64545-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: पीटीआई रामदास यादव ने पांच किमी की दौड़ में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: पीटीआई रामदास यादव ने पांच किमी की दौड़ में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को हुई थी नेशनल ओपन प्रतियोगिता
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात हैं पीटीआई रामदास
उझानी (बदायूं)। वाराणसी में 11 से 14 फरवरी तक हुई नेशनल ओपन प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के पीटीआई रामदास यादव ने पांच किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। सौ मीटर की दौड़ में भी उन्होंने हिस्सा लिया था, लेकिन वहां उन्हें कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा।
नगर निवासी रामदास यादव ने अपनी उम्र के ग्रुप की पांच किलोमीटर की दौड़ में रेलवे, पुलिस, बीएसएफ और पीएसी समेत कुछ अन्य विभागों के खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के जरिये उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके बाद हालांकि एक सौ मीटर की दौड़ भी लगाई, लेकिन कांस्य पदक ही जीत सके। स्वर्ण पदक विजेता रामदास को आयोजकों ने पुरस्कृत किया।
पीटीआई ने बताया कि पिछले दिनों भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की एक अन्य ओपन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक पाया था। पदक प्राप्त कर वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। रामदास बदायूं में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष भी हैं। पिछले महीने उन्हीं की देखरेख में जिला स्तरीय ओपन खेलकूद समारोह संपन्न हुआ था। उनकी इस उपलब्धि पर छोटे भाई पूर्व पालिका सदस्य रामप्रवेश यादव ने खुशी में मिठाई भी बांटी।