फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protests at various places due to non-availability of electricity supply

Budaun News: बिजली आपूर्ति न मिलने को लेकर जगह-जगह धरना प्रदर्शन

Fri, 02 Aug 2024 04:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 02 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Protests at various places due to non-availability of electricity supply
अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबो​धित करते भाकियू जिलाध्यक्ष केपी राठौर। संवाद
5बदायूं। जिले में बिजली व्यवस्था बेपटरी हाेती जा रही है। भाकियू पदाधिकारियों ने मध्यांचल विद्युत वितरण खंड प्रथम पर बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। वहीं नगर पंचायत मुडिया धुरेकी सब स्टेशन पर तैनात जेई की मनमानी के खिलाफ भी भाकियू ने सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। सहसवान में चार घंटे बिजली आपूर्ति लाइन फॉल्ट होने से बाधित रही। इससे लोगों ने पसीना बहाया है।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों के खिलाफ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना
बदायूं। बृहस्पतिवार को विद्युत विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भाकियू के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर ने कहा कि सिलहरी बिजली घर पर एक ही गांव के रहने वाले तीन संविदा कर्मी लाइनमैन रहे। जिन्होंने बिना स्टीमेट के लाइन खिंचवा कर बिजली चोरी से ट्यूवबेल चालू करा दिए थे। मामले की जांच एसडीएम सदर ने की जिसमें तीनों ही दोषी पाए गए। मगर उनपर कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर पूनम गुप्ता, रविंद्र सिंह पटेल, जमुना सिंह, हरीश पटेल, हरबंस पटेल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



बीस दिन से नहीं मिल रही बिजली, समस्या को लेकर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
बिसौली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र मुडिया धुरेकी पर धरना दिया गया। बताया कि यहां तैनात जेई अपनी मनमर्जी से काम रहे हैं। उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। गांव कंदरपुर में 20 दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप चल रही है। इसको ठीक कराने की जहमत शिकायत के बाद भी जेई ने नहीं की है। बिना रुपये दिए किसी उपभोक्ता का काम नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। धरने पर राजवीर, रामबहादुर शर्मा, राजेश कुमार, विनोद कुमार, बिजेंद्र सिंह, रामपाल आदि मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



तार जोड़ने की मांग, रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
म्याऊ। उसहैत क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी अशोक, प्रेमपाल, अवनीश सिंह, विमलेश चंद्र आदि करीब 12 किसानों ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसहैत बिजली घर पर तैनात लाइनमैन किसानों के ट्यूबवेल की लाइन काट देता है। उसके बाद ये लोग लाइन जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। लाइनमैन ने लाइन जोड़ने के नाम पर 200 रुपये के हिसाब से 12 किसानों से 2400 रुपये लिए। इसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष केपी राठौर। संवाद

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष केपी राठौर। संवाद

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष केपी राठौर। संवाद

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष केपी राठौर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed