Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protests against the SP over opposition to women's reservation continue for a second day.

Budaun News: महिला आरक्षण के विरोध पर सपा के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protests against the SP over opposition to women's reservation continue for a second day.
प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
बदायूं। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ महिलाओं ने दूसरे दिन सोमवार को भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक व जिलाधिकारी चौराहा पर हुआ।
विज्ञापन


बिल्सी विधानसभा की महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में नारेबाजी की। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी दलों पर इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच उजागर करने का आरोप लगाया। बिल्सी की चेयरमैन ज्ञानवती सागर ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की मातृशक्ति को सम्मान और अधिकार देने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed