फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest Staged Over Failure to Repair Damaged Culvert

Pilibhit News: क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत न होने पर किया प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Protest Staged Over Failure to Repair Damaged Culvert
बीसलपुर के गांव पटनिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण संवाद
चुर्रा सकतपुर। गांव पटनिया में एक पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत न कराए जाने के विरोध में सोमवार को गांव के बाहर नहर की टूटी पुलिया के पास एकत्र होकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है। क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों के गुजरने से पुलिया की स्थिति और भी खराब होती जा रही है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने पहले पुलिया का मुआयना किया था। इसके बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिया की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में बेबी सिंह गुर्जर, वीरेश सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, गंगा प्रकाश शर्मा, रणजीत सिंह, राजेश्वर सिंह, सुमित, सुधीर, वीरेश, सोमपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed