{"_id":"63b32bfe1197f83029754dbd","slug":"protest-against-police-badaun-news-bly5088715116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिपाहियों को हटाने के लिए उसहैत थाने के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिपाहियों को हटाने के लिए उसहैत थाने के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत थाने के सामने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन और युवा मंच संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने के दो सिपाही भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने सीओ को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेता पूरन लाल गुप्ता और युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने बताया कि उसहैत थाना दो सिपाही चला रहे है। दोनों सिपाही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अन्य पुलिसकर्मी उनका साथ दे रहे हैं। यह दोनों सिपाही काफी लंबे समय से थाने पर जमे हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र में पूरा भय का माहौल बना रखा है। इससे आम लोग भी प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने सिपाहियों को थाने से हटाने की मांग की। सूचना पर सीओ उझानी शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। भाकियू और युवा मंच संगठन के पदाधिकारियों ने सीओ को ज्ञापन देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर की भाषा शैली जनता के प्रति ठीक नहीं है। अगर दोनों सिपाहियों को थाने से नहीं हटाया गया तो फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान श्यामपाल, प्रेमपाल, बद्री प्रसाद, लाखन राणा, राजेंद्र, भारमल, महिंद्र, विपिन गुप्ता, शराफत, तारिक, महाराम, कृपाल, सुखपाल आदि मौजूद रहे।