फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protecting the interests of advocates is the priority: Gaur

अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना ही प्राथमिकता : गौड़

Thu, 20 Nov 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Protecting the interests of advocates is the priority: Gaur
बिल्सी तहसील में अधिवक्ताओं से मिलते उप्र बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़। संवाद
बिल्सी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने बुधवार को तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बार काउंसिल चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बार काउंसिल के चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। पहले चरण का मतदान जनवरी में प्रस्तावित है। इनमें उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता मतदान करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिवक्ता एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं को बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रदान करने के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू कराने की दिशा में कार्य चल रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अधिवक्ताओं को आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील पहुंचे चेयरमैन शिव किशोर गौड़ का अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और बार काउंसिल से संबंधित समस्याओं को साझा किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, हेमेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, विवेक राठी, राजीव कुमार, बागीश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed