{"_id":"65df99703dd38e3f9e0e3824","slug":"proposals-worth-rs-2131-crore-approved-in-nagar-panchayat-board-meeting-badaun-news-c-123-1-sbly1002-114337-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 21.31 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 21.31 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी
विज्ञापन
जल निकासी की होगी उचित व्यवस्था, अंत्येष्टि स्थल निर्माण कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नगर पंचायत सैदपुर बोर्ड की बैठक में बुधवार को 21.31 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुमानित बजट और आय के प्रस्तावों को सर्व सहमति से पास कर दिया गया।
बैठक में सभासदों ने सड़क निर्माण, जल निकासी, अंत्येष्टि स्थल निर्माण समेत कई प्रस्ताव रखे। चर्चा के बाद बोर्ड ने इन कार्यों को सहमति प्रदान कर दी। ईओ अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया शासन से संचालित योजनाओं में कान्हा गौशाला, जल निकासी, अंत्येष्टि स्थल, बंधन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। बैठक में सभी नगर पंचायत सदस्यों समेत लेखा अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, मोहम्मद आलम रहमान आदि रहे।

मृतक मुलायम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन