{"_id":"6504b4481a17a936500fc484","slug":"proficiency-assessment-examination-conducted-in-1801-schools-of-the-district-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4349-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले के 1801 स्कूलों में हुई निपुण मूल्यांकन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले के 1801 स्कूलों में हुई निपुण मूल्यांकन परीक्षा
विज्ञापन
जगत ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में निपुण परीक्षा के दौरान कापी जमा करते छात्र-छात्राएं। संवाद
अधिकारियों ने किया स्कूलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई गई। बोर्ड परीक्षा की तरह यहां पर्यवेक्षकों की तैनाती रही। निगरानी के साथ ही व्यवस्थाओं को जांचने के लिए बीईओ समेत एआरपी स्कूलों का निरीक्षण करते रहे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश पर जिले के 1502 प्राथमिक विद्यालय व 299 संविलियन विद्यालयों में नेट (निपुण मूल्यांकन परीक्षा) का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा में भाषा व गणित के प्रश्न पूछे गए।
परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित ओएमआर शीट में भरे गए। इसके बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर स्कैन कर अंतिम रूप से दाखिल किया गया। डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा परीक्षा के समय स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही सभी बीईओ, एसआरजी, एआरपी द्वारा भी परीक्षा के समय विद्यालयों का भ्रमण किया। जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा 21 सितंबर को कराई जाएगी।