फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Procession on Ganesh festival

Budaun News: गणेश महोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Thu, 28 Aug 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Procession on Ganesh festival
वजीरगंज। कस्बे के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से 17वीं भव्य श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह व राहुल वार्ष्णेय ने किया। नगर के रोडवेज बस स्टैंड से शोभायात्रा शुरू होकर बड़े बाजार, छोटी बाजार, होली चौक होते हुए एमएफ हाईवे पर लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। गणेश सेवा समिति संस्थापक मुकुट बिहारी लाल ने बताया शोभायात्रा में काली अखाड़ा, मुरादाबाद का महाबली दरबार, हयातनगर से शिव बरात, वजीरगंज का बैंड आकर्षक का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आकर्षक साज-सज्जा ने देर रात तक शोभा बढ़ाई। इस मौके अध्यक्ष शरद कुमार, उपाध्यक्ष रितिक वार्ष्णेय, ऋषभ वार्ष्णेय, महामंत्री निखिल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आकाश वार्ष्णेय, रिधि प्रताप सिंह, अनुज सक्सेना, राघव सिंह, नरेश गुप्ता, जेकी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed