फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Problems increased for agents after Amar Jyoti Finance Company fled

Budaun News: अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी भागने के बाद एजेंटों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 01 Jun 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Problems increased for agents after Amar Jyoti Finance Company fled
अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी पर लटका ताला। संवाद
बदायूं। करीब 30 साल से लोगों का करोड़ों रुपये जमा करने के बाद कंपनी रातों-रात भाग गई। दूसरे दिन एजेंटों के घर लोग पहुंचे तो वह भी नहीं मिले। सैकड़ों ग्राहक अपने रुपये निकालने को जुगाड़ लगा रहे हैं। अभी किसी पीड़ित ने कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र नहीं दिया।
विज्ञापन


बरेली से संचालित होने वाली अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के संचालन ने लोगों का करोड़ों रुपया जमा कराया और अब अचानक भाग गई। भुगतान की समय सीमा निकल जाने के बाद से ग्राहक लगातार परेशान हैं। शुक्रवार को जब भागने की भनक लगी तो अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। शनिवार को पीड़ित अपने-अपने एजेंटों की तलाश में उनके घर पहुंचे। सभी एजेंटों के घरों में ताले लगे मिले। शहर के करीब सौ से अधिक एजेंट काम कर रहे थे। वह रकम दोगुना करने का लालच देकर पैसा जमा करवाया था। ऐजेंटों को तो कमीशन मिला लेकिन ग्राहक फंस गए। अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय शेखूपुर रोड पर है। करीब 30 साल से एजेंटों के माध्यम से आरडी और एफडी के नाम पर रुपये जमा कराती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed