{"_id":"66d646fa1d97c17e220cfb94","slug":"priya-stands-first-in-sanskrit-song-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125152-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रिया पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रिया पहले स्थान पर
Tue, 03 Sep 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। संस्कृत संस्थान लखनऊ की तरफ से जिलास्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय में किया गया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रिया दुबे प्रथम स्थान पर रहीं।
संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभा चतुर्वेदी ने प्रथम, दीप्ति यादव ने द्वितीय, शिखा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कौशल कुमार ने प्रथम स्थान, प्रशांत ने द्वितीय स्थान व गोविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रिया दुबे प्रथम स्थान, वरुण सिंह द्वितीय स्थान व दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्कृत के उत्थान के लिए सभी का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. बैकुंठ नाथ शुक्ला ने संस्कृत भाषा के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय संस्थापक आचार्य वेद व्रत आर्य ने कहा हम सभी को संस्कृत की प्रतियोगिताओं के प्रति अपनी सहानुभूति व इसके संवर्धन के लिए कार्य करना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य वेद मित्र आर्य, गुरुकुल सूर्यकुंड संस्कृत महाविद्यालय आचार्य वेद वीर आर्य, आचार्य सर्वेश कुमार गुप्ता, आचार्य शिव सिंह यादव, वेद रत्न आर्य आदि मौजूद रहे।