फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Private car converted into an ambulance...the matter came to light during checking

Budaun News: निजी कार को बनाया एंबुलेंस...चेकिंग में सामने आया मामला

Wed, 19 Jun 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Private car converted into an ambulance...the matter came to light during checking
चेकिंग के दौरान पकड़ी गई एंबुलेंस बनी ईको कार।स्रोत-एआरटीओ
बदायूं। यात्रीकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने मंगलवार सुबह डीएम के आदेश पर एंबुलेंस चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो किसी की फिटनेस नहीं थी। एक निजी कार को एंबुलेंस बनाकर चलाया जा रहा था। इस दौरान तीन एंबुलेंस को सीज कर दिया। उन पर 46 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह यात्रीकर अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके पहुंचने के दौरान मेडिकल कॉलेज के नजदीक चार एंबुलेंस खड़ी थीं। उन्होंने एक-एक करके उनके कागजात देखना शुरू किए तो एक एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। उसे बिना रजिस्ट्रेशन के ही दौड़ाया जा रहा था। दूसरी एंबुलेंस की फिटनेस नहीं थी।
विज्ञापन

तीसरी एंबुलेंस हरियाणा से खरीदी गई थी। उसकी वहां से एनओसी भी नहीं ली गई थी। चौथी एंबुलेंस ऐसी पकड़ी गई जो वास्तव में एंबुलेंस ही नहीं थी। वह हकीकत में निजी कार थी। उसे एंबुलेंस बनाकर चलाया जा रहा था। चालक ने कार के ऊपर एंबुलेंस लिखवा रखा था। इनमें मानक के अनुसार कोई फार्मासिस्ट भी नहीं था। एक-एक ऑक्सीजन सिलिंडर लगा रखा था और उनमें स्ट्रेचर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कोई सुविधाएं नहीं थी। इससे यात्रीकर अधिकारी ने सभी को सीज कर दिया और सभी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यात्रीकर अधिकारी ने बताया कि किसी एंबुलेंस के कागजात पूरे नहीं मिले। सभी एंबुलेंस डग्गामारी में चलाई जा रहीं थीं। इससे उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed