{"_id":"6657ae9761201de9500f6514","slug":"principal-and-three-assistant-teachers-suspended-badaun-news-c-123-1-sbly1018-119585-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रधानाध्यापक व तीन सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रधानाध्यापक व तीन सहायक अध्यापक निलंबित
Thu, 30 May 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 30 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने 13 मई को कादरचौक क्षेत्र के गांव सदाठेर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया था। स्कूल बंद मिलने पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को प्रधानाध्यापक व तीन सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने बताया कि जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान आसपास के एकत्र ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि विद्यालय के खुलने व बंद होने का कोई भी निर्धारित समय नहीं है तथा विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए तैनात स्टाफ छात्र-छात्राओं के शिक्षण पर ध्यान न देकर मोबाइल में व्यस्त रहता है।
इसी का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। प्रधानाध्यापक रुमाना बेगम अफज़ाल, सहायक अध्यापक शिव कुमारी शाक्य, सहायक अध्यापक मोहम्मद रुमान व सहायक अध्यापक विपिन कुमार को लापरवाही व अनुशासनहीनता में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र दातागंज लक्ष्मीनारायन एवं समरेर के खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।