फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preparations started at sweet establishments, flower shops also decorated

Budaun News: मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर तैयारियां शुरू, फूलों की दुकानें भी सजीं

Tue, 04 Jun 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations started at sweet establishments, flower shops also decorated
मिष्ठान की दुकान पर लड्डू बनाते हलवाई। संवाद
बदायूं। लोकसभा चुनाव के महापर्व के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और तैयारी में जुट गए हैं। कोई जीत की मिठाई बांटना चाहता है तो कोई आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न की तैयारी में लगा है। सोमवार का दिन तैयारी में बीता। मंगलवार की दोपहर तक मतगणना पूरी हो जाएगी। मिष्ठान विक्रेताओं ने बूंदी के लड्डू अतिरिक्त मात्रा में बनवाए हैं। फूलों के दुकानदारों ने भी गेंदा अधिक मंगाया है।
विज्ञापन

मिष्ठान विक्रेता ने बताया कि बीते साल के मुकाबले भाव में कोई अंतर नहीं है। बस अगर कोई एक क्विंटल से ज्यादा का आर्डर दे रहा है तो उसे दस रुपये प्रति किलोग्राम की छूट दे रहे हैं। एक बैंड वाले ने बताया कि उन्हें सपा और भाजपा दोनों तरफ से यही संदेश मिला है कि दोपहर तक परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे, तभी उन्हें जीत के ढोल बजाने हैं।
विज्ञापन



लोग मुंह मीठा करते हुए ही खुशी मनाते हैं। पांच क्विंटल अतिरिक्त लड्डू बनवाए हैं। अन्य मिष्ठान विक्रेताओं ने भी तैयारी की है। लड्डू का भाव 240 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा। आर्डर देने के लिए भाजपा व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अधिक आए हैं। -संजीव गुप्ता, मिष्ठान विक्रेता, रेलवे ओवर ब्रिज निकट
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव में जीत होने पर फूल और माला की बिक्री होती रही है। उसके हिसाब से ही तैयारी की है। अबकी बार आर्डर अगर बढ़ेगा तो फिर फूल और मंगाएंगे। सचिन सैनी, फूल विक्रेता, खैराती चौक

मिष्ठान की दुकान पर लड्डू बनाते हलवाई। संवाद

मिष्ठान की दुकान पर लड्डू बनाते हलवाई। संवाद

मिष्ठान की दुकान पर लड्डू बनाते हलवाई। संवाद

मिष्ठान की दुकान पर लड्डू बनाते हलवाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed