{"_id":"67bb626bc16ee11a520f585e","slug":"preparations-complete-up-board-exams-from-today-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134744-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तैयारियां पूरी, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तैयारियां पूरी, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
बिल्सी के एनए इंटर कालेज पर सीटिंग प्लान को देखते परीक्षार्थी। संवाद
बदायूं। जिले में 100 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी यानी आज सोमवार से शुरू हो जाएंगी। पहली पाली में हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी तो इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल हेल्थ केयर तो इंटरमीडिएट में हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 8:30 तो दूसरी अपराह्न दो बजे से लगेगी। रविवार को केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में डेस्क पर रोल नंबर की स्लिप चस्पा कराई गई।
सभी सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाएं व पेपर पहले ही पहुंच चुके हैं। जिले में हाईस्कूल के 35,834 और इंटरमीडिएट के 32,013 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
परीक्षा के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 100 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 100 केंद्र व्यवस्थापक और 100 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा कक्षों में डेस्क स्लिप चस्पा करा दी गई है। सूचना बोर्ड पर भी कक्षावार सिटिंग प्लान चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन
परेशानी आने पर इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं परीक्षार्थी
जीआईसी इंटर कॉलेज व डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पहली पाली के लिए राजकीय हाईस्कूल खुनक की प्रधानाचार्य नूतन रानी को कंट्रोल रूम पर तैनात किया गया है। उनके इस नंबर पर 9457406100 व ऐसे ही दूसरी पाली में 7500871885 पर संपर्क किया जा सकता है।
बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। स्टेट व जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी।- प्रवेश कुमार, डीआईओएस