फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Engineers rely on gel bleed movement

जेल भरो आंदोलन पर अडिग दिखे।

Sat, 21 Mar 2015 12:17 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 21 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Engineers rely on gel bleed movement
 4800 रुपये ग्रेड पे को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सभा कर सरकार के खिलाफ करो या मरो का ऐलान किया। वे 26 मार्च को जेल भरो आंदोलन पर अडिग दिखे। अपने साथियों को ललकारा जो इस समय साथ नहीं हुए, तो आगे कभी हकदार नहीं बन सकेंगे। मुख्य मांग वेतन ग्रेड के साथ ही उन्होंने 10 सूत्री मांग पत्र भी शासन को भेजा है।
विज्ञापन

उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले आयोजित सभा में 24 विभागों के डिप्लोमा इंजीयर्स का एकजुट दिखे। जिले के सभी विभागाें के डिप्लोमा इंजीनियर्स इसमें शामिल हुए। आरईएस के गेस्ट हाउस में आयोजित डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष जीएन सिंह ने आंदोलन की रूपरेखा रखी और जेल भरो आंदोलन आंदोलन सफल बनाने में महासंघ के हाईलेबल पदाधिकारियों की एकजुटता का हवाला दिया। कहा कि किसी भी कीमत पर  आंदोलन सफल बनाना होगा। जिलाध्यक्ष एके मिश्रा ने कहा कि आरपार की लड़ाई लड़ने को जैसी एकजुटता इस बार है, वैसी कभी नहीं रही। करो या मरो के ऐलान के साथ डिप्लोमा इंजीनियर्स मैदान में उतरेंगे। संघर्ष समिति के चेयरमैन डीएस कौशल ने अब तक की तैयारी के बारे में जानकारी दी। लोनिवि संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री एचएन मिश्रा, अध्यक्ष एके शर्मा, एमसी पांडे, सिविल क्षेत्र के मंत्री रनवीर सिंह ने फैसला लिया कि सभी विभागों में 24 मार्च से ही सुपरवीजन बंद कर दिया जाएगा। एमए आलम, जीएन सिंह, यादराम गंगवार, देवेंद्र सिंह, मुकेश चंद्रा, राजवीर सिंह, सुरेश चंद्र, माजिद अली, अशोकर कुमार, सूबे सिंह, राहुल कुमार, यशपाल सिंह,, गोपाल सिंह, भरत लाल, अनिल कुमार शर्मा, नैपाली बाबू, अनंद पाल, जवाहरलाल, हरिओम, महक सिंह, शिवराज सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन आरएन मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed