फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pregnant woman dies, father accused of murder

Budaun News: प्रसूता की मौत, पिता पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, father accused of murder
बदायूं। बेटे के जन्म के बाद अधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। ससुर समेत परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे पति ने अपने ही पिता पर प्रसूता को जहरीना पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने आरोप के चलते प्रसूता का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव खिरवारे निवासी पिकअप चालक दुर्वेश ने बताया कि वह चार साल पहले संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव कुहेरा निवासी फुफेरी बहन के यहां रहता था। वहां की रहने वाली उर्मिला से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। उस समय उर्मिला नाबालिग थी। दुर्वेश ने उर्मिला से कोर्ट मैरिज की थी। इसके चलते उर्मिला के पिता ने दुर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के बाद उर्मिला को लखनऊ के बालिका सुधार गृह भेज दिया था।
विज्ञापन

दुर्वेश को जेल जाना पड़ा था। करीब नौ माह बाद कोर्ट के आदेश पर उर्मिला को दुर्वेश को सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। दुर्वेश ने बताया कि उर्मिला गर्भवती थी। मंगलवार को उसके प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान उसका दुर्वेश घर पर नहीं था। उर्मिला के ससुर सूरजपाल व परिजनों ने उसे बिल्सी कस्बे में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। यहां प्रसव के दौरान उर्मिला ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ गई। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज ले आए।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दुर्वेश को मौत की सूचना दी। दुर्वेश मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो अपने पिता सूरज पाल और परिजनों पर ही जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगा दिया।
दुर्वेश का कहना है कि पिता शादी से खुश नहीं थे। सूरजपाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रसूता के शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed